संतकबीरनगर
कांग्रेस ने जनहित के सभी मुद्दों पर लड़ाई लड़ी है। आगे भी लड़ाई लड़ती रहेगी। कृषि बिल किसानों के साथ धोखा है…..

उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने रविवार को रक्शादेवई- देवरिया नासिर चौराहे पर आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि लाकडाउन में कांग्रेस ने लोगों की मदद की है। उन्नाव, हाथरस, बिलरियागंज (आजमगढ़) के लोगों के इंसाफ दिलाने के कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में आन्दोलन किया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का कृषि कानून किसानों के साथ विश्वासघात है। न्यूनतम समर्थन मूल्य न होने से किसानों का शोषण होगा। इस कानून के लागू होने से जमाखोरी बढ़ेगी। मंहगाई बढ़ेगी। किसानों के हितों के साथ किसी तरह का खिलवाड़ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास सिर्फ छलावा साबित हुआ है। इन्होंने साथ सबका लिया विकास उद्योगपतियों का करने में जुटे हुए हैं।
इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने कहा कि आमजनों के हितों के लिए कांग्रेस ने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी।
महापंचायत की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मद अकरम तथा संचालन युवा नेता अफसरूद्दीन ने किया।
इस दौरान मुहम्मद परवेज अख्तर, अफसरूद्दीन, अतीक अहमद, अबू होरैरा, अबरार अहमद, एजाज अहमद, फिरोज अहमद, मुहम्मद कलीम, अब्दुल खालिद, रघुनाथ यादव, नियाज़ अहमद, मु अरशद, पंचमराम, इम्तियाज अहमद, उबैदुर्रहमान, अजहर अली, तौफीक अहमद,
रिजवानुल हक, इरशाद अहमद, भूलन यादव, मु मोजाम, राम लौट चौधरी, राम संवारे चौधरी, मुकेश कुमार श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।