डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों एवं अन्य मागों को लेकर डी एम कार्यालय पर एकत्रित हों सपाई –
गौहर अली खां
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी जनपद सन्त कबीर नगर की तरफ से कल दिनांक 22 फरवरी 2021 दिन सोमवार को दिन में 10 बजे जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को रोकने व अन्य मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया जायेगा।
जिसमें जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व प्रत्याशी, विधान सभाआओं के विधानसभा अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं समस्त जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख, फ्रंटल एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे की अपील की गयी है।