तबादले के पीछे रसूखदारी के लग रहे कयास !
सन्त कबीर नगर – एकाएक तबादले को लेकर भ्रष्टाचार मुक्त मंशाधारियो ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया है कि कर्त्तव्य निष्ठ जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा का तबादला ट्रांसफर की प्रक्रिया के तहत नही बल्कि रसूखदारी के चलते हुआ है वर्ना केन्द्र व प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त नीति व विकासशील नीति पर पूरी तन्मयता एवं भ्रष्टाचारियो पर रिकवरी व कार्यवाई के साथ ईमानदारी से दायित्व निर्वहन के बीच तबादले की अभी ऐसी कोई बात नही थी ।
उल्लेखनीय है कि जबसे जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र के तबादले की बात सामने आयी है तबसे जनपद मे दो तरह का माहौल बन गया है एक तरफ जहां मायूसी छायी हुई दिखायी दे रही है तो वही दूसरी तरफ खुशी का माहौल नजारा देखा जा रहा है भ्रष्टाचार मुक्त मंशाधारी जहां एकाएक ट्रांसफर के कारण पर विचार विमर्श कर रसूखदारी से तबादले का कयास लगा रहे है तो वही दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियो मे मिठाई बांटकर खाने की बात सामने आ रही है सूत्रो की माने तो भ्रष्टाचार के नुमाइन्दो मे खुशी के साथ ये चर्चा जोरो पर है कि मिठाई बांटकर खावो हमारे लोगो की पैरवी काम कर गयी है ।
बताते चले कि डी डी ओ राजित राम मिश्रा के कार्यकाल मे बहुतायत भ्रष्टाचारियो पर लगाम लगाने के साथ नकेल कसने काम किया जा रहा था जिससे भ्रष्टाचारियो मे इस बात का भय होना शुरू हो गया था कि जब तक डी डी ओ राजित राम मिश्रा की तरह कर्त्तव्यनिष्ठ ईमानदार अधिकारी जनपद मे रहेगे तब – तक लाभकारी विकासशील योजनाओ को केवल कागज के पन्नो पर दिखाना मुश्किल होता रहेगा ।