संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर द्वारा करवाया गया कोविड वैक्सीन टीकाकरण



आज दिनांक 11.02.2021 को जिलाधिकारी महोदया जनपद सन्तकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा कोविड 19 वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत एमसीएच विग जिला अस्पताल में पहुँचकर कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि कोविड वैक्सीन भारत में निर्मित व पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लगवाने में किसी भी प्रकार की समस्या नही है । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपील की गयी कि सभी पुलिस कर्मी व आमजनमानस नम्बर आने पर कोविड वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाये । टीकाकरण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर सन्तोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद गयादत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी धनघटा अम्बरीश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल रामप्रकाश व क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षण अरुण जायसवाल, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों / कर्मचारीगणों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सन्तकबीरनगर व जनपद के अन्य टीकाकरण स्थलों पर टीकाकरण करवाया गया ।