रिकाउंटिंग का परिणाम भी रहा BJP के पक्ष में


संतकबीरनगर : के के मिश्रा :- पुनर्मतगणना में 156 मतों से विजयी घोषित हुए श्याम सुंदर वर्मा, नगर पालिका खलीलाबाद के अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी जगत जायसवाल द्वारा आरोप लगाया गया था फर्जी तरीके से मतगणना करा कर श्याम सुंदर वर्मा को विजई घोषित किया गया था इस आरोप पर कोर्ट ने अपनी सुनवाई के दौरान दोबारा मतगणना करने का आदेशनिर्गत किया गया था अदालती आदेश का अनुपालन कराती हुई जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा पुन मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया गया जिसमें भाजपा के श्याम सुंदर वर्मा 156 मतों से विजई घोषित किए गए , जगत जयसवाल को खानी पड़ी शिकस्त,
वोटिंग में धांधली का, आरोप लगाकर कोर्ट की शरण मे गए BSP के जगत जायसवाल को फिर मिली हार, भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई इतना ही नहीं इनकी इज्जत बरकरार रही।