संतकबीरनगर


मेंहदूपार, धर्मसिंहवा: YCCM क्रिकेट क्लब मेंहदूपार के तत्वावधान में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें स्थानीय टीमों ने भाग लिया था। जिला पंचायत वार्ड नंबर 6 के भावी उम्मीदवार साक़िब अंसारी ने इस टूर्नामेंट के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेंहदूपार और बरगदवा के बीच आज फाइनल खेला गया जिसमें मेंहदूपार की टीम को विजेता घोषित किया गया। मेंहदूपार के कप्तान अब्दुल अहद मैन ऑफ़ द मैच रहे। विशिष्ठ अतिथि साकिब अंसारी, युवा कवि और लेखक काशिफ शकील, मंसूर आलम और जुबैर अहमद फाइनल मैच में बतौर दर्शक उपस्थित रहे, और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और पुरस्कारित किया।
साकिब अंसारी ने इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और पुरस्कार भी प्रदान किए।
फाइनल मैच में विजेता टीम को साकिब अंसारी ने पुरस्कृत किया। फाइनल में कुछ रनों से पीछे रहने वाली टीम को काशिफ शकील और मंसूर आलम के माध्यम से विशेष पुरस्कार मिले। इस अवसर पर हाफिज मुहम्मद अखलद कासिमी, ओसामा सादिक, फहीम अख्तर अफ्फान सहित अनगिनत लोग उपस्थित थे।