इटावा
इटावा पुलिस द्वारा अन्तर्जराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी की 02 स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अन्तर्जराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी की 02 स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
जनपद में अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम लगाने एवं आगामी पंचायती चुनावों के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संम्पूर्ण जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैंकिग अभियान चलाया जा रहा था ।
इसी क्रम में दिनांक 06.02.2021 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि दो व्यक्ति वाइस ख्वाजा रोड पर खडे है जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहै है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बाइस ख्वाजा रोड पर पहुची तो पुलिस टीम को देखकर वहॉ खडे दो व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया । जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड लिया गया एवं 02 स्कूटी को बरामद किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा स्कूटी के जरुरी प्रपत्र मांगने पर अभियुक्तों द्वारा बताया कि यह स्कुटी चोरी की है जिन्हे हम लोगो द्वारा जनपद आगरा एवं दिल्ली से चोरी किया गया है जिसके संबंध में दिल्ली एवं आगरा में अभियोग पंजीकृत है ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 53/21 धारा 411,413,420 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- मोहम्मद रिहान पुत्र पमीर खान निवासी ग्राम व थाना पछायगांव जनपद इटावा
- राजेश कुमार पुत्र हीरालाल राजपूत निवासी बसई खुर्द थाना ताजगंज जनपद आगरा।
बरामदगी-
- 01 स्कूटी एक्टिवा रजि0 न0 यूपी 80 ईडब्ल्यू 8924
- 01 स्कूटी एक्टिवा मेटेलिक ब्लू न0 डीएल 6 एसएयू 5764
पुलिस टीम- बच्चन सिंह सिरोही प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, उ0नि0 श्री सनत कुमार,उ0नि0 श्री सन्त सिहं, उ0नि0 सौरभ सिंह, का0 ब्रजेश कुमार, का0 सोनू कुमार