इटावा
इटावा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अपने अन्य 02 साथियों सहित योजनाबद्ध तरीके से षड़यंत्र रचकर स्वयं के अपहरण की झूठी सूचना देने पर किया गया गिरफ्तार

थाना इकदिल पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अपने अन्य 02 साथियों सहित षडयंत्र रचकर थाना इकदिल पर अपने ही अपहरण की झूठी सूचना देने पर गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 05.02.2021 को थाना इकदिल पर वादी मनोज कुमार पुत्र हरनाथ राजपूत निवासी मोहल्ला कुम्हरान कस्बा व थाना इकदिल द्वारा अपने भाई सुबोध कुमार की अज्ञात बोलेरो सवार व्यक्तियों द्वारा मानिकपुर मोड से अपहरण कर लेने के संबंध में सूचना दी गई थी । उक्त सूचना के संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना इकदिल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 42/21 धारा 364 भादवि बनाम अज्ञात बोलेरों सवार अभियोग पंजीकृत किया गया था एवं उक्त अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन/ थाना प्रभारी इकदिल श्री सौरभ सिंह द्वारा थाना इकदिल से पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए अपहरणकर्ताओं की तलाश में निरंतर दबिशें दी जा रही थीं साथ ही इलैक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर भी पुलिस टीम द्वारा अपहर्त की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी जिसमें पुलिस टीम द्वारा सफलता प्राप्त करते हुए अपहर्त सुबोध राजपूत को ग्राम मुसावली के पास ईंट भट्टे से सकुशल बरामद कर लिया गया एवं अपहर्त के साथ ही वादी मनोज कुमार एवं एक अन्य व्यक्ति को भी उक्त स्थान से पकड लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये अपहर्त, वादी एवं अन्य अभियुक्त से अपहरण के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने कई लोगों से रूपये उधार ले रखे थे जोकि हमसे रूपयों की रोजाना मांग कर रहे थे रूपये देने से बचने के लिए हम लोगों नें योजनावद्ध तरीके से षड़यंत्र रचकर सुबोध के अपहरण की झूठी सूचना थाना इकदिल पुलिस को दी थी ।
उक्त अपहरण की घटना के संबंध में थाना इकदिल पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 42/21 धारा 364 भादवि का लोप कर धारा 195,211,120 बी भादवि में समायोजन किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- मनोज कुमार पुत्र हरनाथ राजपूत निवासी मोहल्ला कुम्हरान कस्बा व थाना इकदिल
- सुबोध कुमार पुत्र हरनाथ राजपूत निवासी मोहल्ला कुम्हरान कस्बा व थाना इकदिल
- राजकुमार पथेरा पुत्र रामशरण निवासी ग्राम अडरूपुर थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर
पुलिस टीम– सौरभ सिंह क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन/ थाना प्रभारी, व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, उ0नि0 अवधेश कुमार, उ0नि0 दयानंद पटेल, का0 गोविंद सिंह, का0 जसवंत सिंह ।