किसानों की मांग पर किसान बिल पर समय से निर्णय ले सरकार – प्रदीप सिंह सिसोदिया
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

देश के किसानों की मांग पर सरकार को तत्काल निर्णय लेना चाहिए,अपने देश में निर्णय समय पर नहीं होने से दुनिया में भारत की छवि खराब हो रही है,अगर किसान आंदोलन में कोई साजिश है तो सरकार उसे बेनकाब करे
वरना जब कानून किसानों के हक में नहीं है तो सरकार को सही निर्णय लेकर किसानों का लगभग ढाई महीने चल रहे आंदोल को खत्म करवाना चाहिए।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं (यूथ आईकॉन) प्रदीप सिंह सिसोदिया ने कहीं।
श्री सिसोदिया ने आगे कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि कानून किसानों के हित में है वहीं इसी बिल के खिलाफ किसान आंदोलन पर बैठे हैं जिसके लिए कानून बनाया गया जब वही मुखालिफत कर रहे हैं तो कानून को वापस ले लेने में ही अच्छाई है।