“उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित हुई विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाएं

अन्याय निवारण( निर्मूलन) समिति एवं धराधाम इंटरनेशनल के कार्यक्रम की हुई सराहना
प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन समाज के लिए जरूरी
बेलीपार गोरखपुर
धराधाम इंटरनेशनल एवम अन्याय निवारण( निर्मूलन) सेवा समिति मुंबई द्वारा कमला आई टी आई सीअर डवरपार में में अयोजित उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्र में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए बेहतरीन चुनिंदा कोरोना योद्धाओं, साहित्यकारों,कवि,पत्रकारों,शिक्षकों ,फ़िल्म अभिनेताओं,सेना के पूर्व सैनिको ,चिकित्सको, विधि के क्षेत्र समाजसेवियों सम्मानित किया।
सम्माम समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवम सरस्वती वंदना से प्रारम्भ हुआ ।साथ ही साथ प्रसिध्द रचनाकार युवा शायर वसीम मजहर गोरखपुरी,ई मिन्नत गोरखपुरी राष्ट्रीय कवियत्री अनिता पाल सिंह एवम प्रतिभा गुप्ता द्वारा उत्कृष्ट रचनाये जैसे ही पढ़ी गयी सैकड़े लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से महफ़िल गूंज उठा।
दूर से चल कर आई हुए प्रतिभाएं काफी प्रभावित दिखी। हर कोई कार्यक्रम की प्रसंसा से नहीं चूक रहा था।
प्रतिभाओं को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान अन्याय निवारण निर्मूलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भाऊ सेठ शिक्षाविद गोरखलाल श्रीवास्तव,धराधाम प्रमुख सौहार्दशिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय,डॉ रत्नेश कुमार पाण्डेय गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष जसपाल सिंहएवम उत्तर प्रदेश पंजाबी परिषद के सदस्य जगनैंन सिंह नीटू द्धारा दिए गए।
इस अवसर पर सम्मान समारोह को गोरखलाल श्रीवास्तव, डॉ एहसान अहमद,राजा भाऊ सेठ,जगनैंन सिंह नीटू ,डॉ रत्नेश कुमार पाण्डेय असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने संबोधित किया।इसी क्रम में बीकानेर साधुमार्गी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित आशुतोष शुक्ला द्वारा संपादित
पुस्तक भी डॉ सौरभ पाण्डेय को भेंट की गई।
राष्ट्पति पदक सम्मानित शिक्षाविद गोरखलाल श्रीवास्तव द्वारा इस कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों का उत्साहवर्धन होता है यह भी एक प्रकार का सेवा है।हम राजा भाऊ सेठ एवम डॉ सौरभ पाण्डेय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते है।
सफल संचालन डॉ सौरभ पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर
स्वास्थ्य के क्षेत्र
से डॉ संतोष कुमार वर्मा,डॉ वैभव शाही,डॉ संजय पाण्डेय,डॉ उपेंद्र प्रजापति, विश्वविक्रम विनय श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, रेहान अंसारी,अरुण गुप्ता,सुहेल अंसारी,मोनू सावल, जानबाज अहमद,अक्षय श्रीवास्तव,सदानन्द पाण्डेय
शिक्षा के क्षेत्र से
दीपनारायण पाण्डेय,जितेंद्र बहादुर सिंह,डॉ एहसान अहमद,अनीता पाल सिंह,संदीप सिंह,इंद्रजीत सिंह,राजेश सोलंकी,डॉ महेष गौड़,
लेखन एवम काव्य रचना के क्षेत्र
में ई. मिन्नत गोरखपुरी,वसीम मजहर गोरखपुरी,आशुतोष शुक्ला,अविनाश शुक्ला,प्रतिभा गुप्ता,कला एवम फ़िल्म क्षेत्र से सत्यप्रकाश सिंह,साहिल खान
सेना से राजेश मिश्रा यस.सी
समाजसेवा से
रत्नाकर तिवारी,डॉ सतीश चंद्र शुक्ला,राजन सिंह सूर्यवंशी,गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष महान रक्तदाता जसपाल सिंह ,उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के सदस्य जगनैंन सिंह, विजय नारायण शुक्ला,संदीप त्रिपाठी, हृदय नारायण सिंह,देवनाथ यादव,सुरेंद्र सिंह पूर्व पुलिस अधिकारी,कृष्णचन्द्र शुक्ला,श्रीचंद शुक्ला,गौतम पाण्डेय,विश्वभर पाण्डेय उमेश तिवारी,डॉ सुनील श्रीवास्तव,
,पर्यावरण के क्षेत्र से केशव प्रसाद श्रीवास्तव विधि क्षेत्र से एड सचितानंद ओझा,
पत्रकारिता के क्षेत्र से
मनोज यादव गो.ज.प्रेस क्लब ( महामन्त्री) ,विजय मोदनवाल, अवनीश त्रिपाठी, परमानंद पाण्डेय(पी एन पाण्डेय)सह सम्पादक पूर्वांचल न्यूज़ 24, स्वतंत्र पत्रकार विजन एवम अतुल्य भारत चेतना,सत्य चरण राय लकी,रवि गुप्ता,कृपा शंकर राय,डॉ. शत्रुघ्न सिंह,देवब्रत पाण्डेय,पवन गुप्ता,बिपिन पाण्डेय आदि विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गुरु पाण्डेय, नीरज बाबा,महेश ओझा,सोमनाथ पाण्डेय,धर्मेंद्र त्रिपाठी,उमेश सिंह,पारसनाथ, साधुशरण यादव ,विद्यासागर आदि लोग उपस्थित थे।