जनपद के विकास की मूल धरोहर है मगहर – अब्दुल्ला खान

सन्त कबीर नगर – सद्गुरु कबीर भोजन सेवा के निरन्तर संचालन को लेकर दो फरवरी से शुरू हुए नियमित लंगर सेवा का कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान ने जायजा लिया । इस दौरान सुदृढ़ व्यवस्था को लेकर श्री खान ने कहा कि यह बड़े शबाब का काम है इसे दिल से करना चाहिए । हम सभी को मिलकर और बेहतर काम करने के लिए संकल्पित होना चाहिए ।
उल्लेखनीय है कि पांच सौ छै वर्षो के बड़े अन्तराल का समापन कर सद्गुरु कबीर भोजन सेवा को विस्तार रूप देकर अनवरत की कड़ी मे जोड़ने वाले रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक का मानना है कि सूफी सन्त कबीर दास की महा निर्वाण स्थली मगहर विकास की मूल धरोहर है यह पवित्र स्थान आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ – साथ भौतिक विकास का भी स्थान है महा निर्वाण स्थली को बढ़ावा देने से जनपद का विकास सुनिश्चित है यहां टूरिज्म को बढ़ावा देने से विकास के उस आयाम को छुआ जा सकता है जिसका सपना तो देखा जाता है पर एक अच्छा प्लेटफार्म न मिलने से कोसो दूर रहना पड़ता है । सद्गुरु कबीर भोजन सेवा के अनवरत संचालन से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा ।