नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की जनता दूषित पानी पीने पर मजबूर-परवेज अहमद
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

खलीलाबाद नगर पालिका के अन्तर्गत पानी सप्लाई पाईप में रिसाव के कारण पानी सप्लाई के समय बीच सड़क में सप्लाई पाईप होने के कारण गाड़ियों के आवागमन से पानी दूषित हो जा रहा है जिसको नगर पालिका की जनता पीने और इस्तेमाल करने के लिए बेवस है।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष खलीलाबाद परवेज अहमद ने कहीं।
उन्होंने कहा कि मुखलिस पुर तिराहा ओवर ब्रिज से लेकर खलीलाबाद मेहदावल बाईपास तक सड़क की बद से बदतर दुर्दशा और पानी सप्लाई पाईप में रिसाव के कारण आने जाने और दूषित पानी पीने के लिए लोग मजबूर हैं और सड़क से पानी बहकर दुकानों के सामने जमां होता है उससे दुकानदार भी परीशान हैं।
श्री परवेज ने कहा हम सपा के नगर अध्यक्ष होने के नाते अपना फर्ज निभाते हुए खलीलाबाद नगर पालिका परिषद प्रशासन को आगाह करना और चेतावनी देना चाहते हैं कि यदि नगर पालिका में जनहित की कोई भी समस्या उत्पन्न होती है और जनहित का कार्य नहीं होता है तो हम कतयी बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे नगर पालिका कार्यालय या जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव ही कियूं ना करना पड़े।

उन्होंने बदहाल सड़कों का हवाला देते हुए कहा कि नगर की सारी सड़कें अपनी बदहाली पर आँसू बहा रही हैं चाहे वह मेहदावल रोड हो या बरदहिया रोड बिधियानी रोड मोहीउद्दीन पुर रोड बंजरिया रोड नेदुला रोड मड़या रोड एवं अन्य सड़कें पूरी तरह टूट कर गड्ढे में बदल गयी हैं।
श्री परवेज अहमद ने अखिलेश यादव के विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि सपा सरकार में मुहम्मद आजम खान साहब नगर विकास मंत्री रहते हुए महानगरों नगर निगमों नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में जो विकास कार्य किया था कि सड़कों की पटरी तक नहीं बची थी जिसकी इन्टरलॉकिंग ना हो गयी हो यहां तक की लोगों के पैर में कीचड़ नहीं लगता था।
और आज भाजपा सरकार में उसका उल्टा हो गया है जो चीज खराब हो रही है उसकी मरम्मत तक नहीं हो रही है।
अंत में उन्होंने कहा कि अच्छे खासे डिवाईडर को जगह जगह जे सी बी मशीन से तोड़वा कर ऐबी बना दिया गया और करोड़ों रुपये का ठीका लेकर काम शुरू कर दिया गया जो लग भग एक साल से अधूरा पड़ा है इसी तरह इस सरकार में सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा है। जो काम बेहद जरूरी है उसके लिए बजट ही नहीं रहता है।