संतकबीरनगर

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कोविड-19 के टीकाकरण बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
आज दिनांक 28.01.2021 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ संयुक्त रुप से वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जनपद में शुरु किये गये टीकाकरण केन्द्र संयुक्त जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर व सीएचसी हैंसर व सीएचसी शनिचरा बाजार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । महोदया द्वारा टीकाकरण के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित से बिंदुवार जानकारी प्राप्त की गयी व जो भी कमियां पायी गयी उसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां पर तैनात पुलिस प्रबंध की समीक्षा कर पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता ना बरतें । इसी क्रम में जनपद के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर जनपद के उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।