बाराबंकी
कोतवाली नगर पुलिस ने 06 घण्टे के अंदर लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट का एक अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल किया बरामद
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा बाईट
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा चोरों/ लुटेरों/ पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा वादिनी की सूचना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 697/19 धारा 392/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. आयूष सिंह उर्फ किंसू सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी 2. हर्षित सिंह पुत्र स्व0 शम्भू सिंह निवासी लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 08.08.2019 को समय 11:30 बजे बड़ेल नहर पुलिया थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट का एक अदद मोबाइल व घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बुलेट यू0पी0 32 जे0यू0 4214 बरामद किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- आयूष सिंह उर्फ किंसू सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी। 2. हर्षित सिंह पुत्र स्व0 शम्भू सिंह निवासी लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व पता
दिनांक 08.08.2019 को समय 11:30 बजे, बड़ेल नहर पुलिया, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी का विवरण
- एक अदद मोबाइल।
- एक अदद मोटरसाइकिल।

