तार टूटने से विद्युत आपूर्ति रही बाधित, उमस और गर्मी से परेशान रहे लोग, दस हजार उपभोक्ता प्रभावित

विनय कुमार मिश्र, गोरखपुर ब्यूरों। क्षेत्र के बाल बुुुजुर्ग,मुण्डेरा बाजार, भोपा बाजार, महदेवा जंगल,चौरा ,राघोपुर आदि गाँव के टाउन फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली एक तार टूटने के कारण सुबह से बाधित रही।मालुम हो कि चौरी चौरा गोरखपुर देवरिया राजमार्ग पर नए पेट्रोल पंप के पास टाउन फीडर का मेन तार टूट गया लेकिन एक व्यक्ति द्वारा तार को जोड़ने नहीं दिया जा रहा था।लाइनमैन कर्मचारियों को लेकर तार जोड़ने गया लेकिन वह व्यक्ति तार जोड़ने से मना कर दिया।बताया जा रहा है कि इस मामले में संबंधित अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे इस गर्मी में उपभोक्ता हैरान परेशान रहे। मालुम हो कि चौरी चौरा से नगर पंचायत और सरदारनगर का उपकेंद्र जुड़ा है। तेज हवा के कारण 33 केवी की मेन लाइन ट्रिप कर रही थी। सुबह से ट्रिपिंग की समस्या का समाधान नही हुआ और हज़ारों उपभोक्ता बिजली संकट से समाचार लिखे जाने तक जूझते रहे । सरदारनगर के 10 हज़ार उपभोक्ता भी तबाही झेलते रहे। चौरीचौरा के बिजली व्यवस्था को ठीक करवाने में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान नही रहा क्योंकि इतने दिनों से बिजली को लेकर हाय तौबा मची है लेकिन इसको लेकर गंभीरता नही दिखी। जर्जर तार, पोल को बदलवाने के लिए किसी ने प्रयास नहीं किया। बिजली विभाग द्वारा ट्रिपिंग सही करने की कोशिश की जाती रही लेकिन तमाम बड़े अधिकारी हड़ताल पर रहे हैं जिसके कारण समस्या जस की तस बनी रही। बनाने की कोशिश किया गया लेकिन हर बार लाइन ट्रिप कर जा रही थी जिसके कारण चौरीचौरा के सभी फीडर बंद पड़े रहें। इसका कारण तेज हवाएं बताई जा रही है।