संतकबीरनगर / सेमरियावां
तरीकत हुसैन सिद्दीकी
बृहस्पतिवार को प्रत्येक वर्ष की भांति ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान के तहत गठित 50 ग्राम पंचायत कमेटी द्वारा चयनित लाभार्थियों में 600 कंबल का जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मु. नजीर तथा ब्लाक अध्यक्ष मु. अकरम ने वितरण
किया।

उन्होंने बताया कि ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों का गठन हो जाने के बाद प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर वितरण किया जायेगा।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मु. नजीर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति ठंड तथा गलन से राहत पहुंचाने के लिए कंबल का वितरण किया गया है। गरीबों, असहायों, मजदूरों तथा विधवाओं की मदद करना पुनीत कार्य है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने से आत्मा को संतुष्टि मिलती है। मु. परवेज अख्तर, नईम अहमद, फिरोज अहमद, एकराम हुसेन, अ.खालिद, मु. कलीम, फुजैल अहमद, शमशाद अली, अतीक अहमद, मौलाना जुनेद अहमद, जमील अहमद, नियाज अली, असगर अली, इश्तियाक अहमद, जमील अहमद, मु. अरशद, मु. मुबीन, तौव्वाब हुसेन, मजीबुल्लाह, महेन्द्र कुमार, संतोषी, अब्दुर्रज्जाक, मुश्ताक अहमद, अतीक अहमद, फिरोज अहमद,