दीप्ति डेयरी के जीर्णोद्धार से
हजारों युवाओं को मिलेंगे रोजगार,। अनिलप्रजापति
संतकबीरनगर :-के के मिश्रा:- प्रतिनिधि 12 जनवरी 2021 अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने और किसानों के आय में वृद्धि को लेकर काफी पहले से लड़ाई लड़ी जा रही है किन्तु सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते हम तो क्या आम जनमानस त्रस्त है उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में विकास खंड नाथनगर का कारनामा पर्याप्त है जिसके संदर्भ में खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है जो उनके जांच कमेटी के रिपोर्ट पर निर्भर है हालांकि ग्राम पंचायत महोबरा की जनता में वित्तीय अनियमितता को लेकर काफी आक्रोश है। इसके अलावा दिप्ती दुग्ध विकास ग्रामीण सेवा संस्थान के जरिए एम एस एम ई योजनान्तर्गत ग्राम पुतसर में क्लस्टर हब स्थापित करने के उद्देश्य से प्रेषित प्रस्ताव पर जिले और मंडलीय परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी गण ने अपने संस्तुति आख्या के साथ मुहर लगाते हुए वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भेज दिया गया है तथा उक्त मिल्क प्रोडक्ट यूनिट के पर्याप्त विस्तार हेतु मुख्य सहयोगी संगठन भारतीय प्रजापति महासंघ एकीकरण महाअभियान भारत बर्ष रजि.के प्रस्ताव प्रेषण की प्रक्रिया शुरू है जो बहुत जल्द जिले और मंडल की फार्मेल्टी पुर्ण करते हुए लखनऊ हेडक्वार्टर पहुंच जाएगा। दिप्ती डेयरी के जिर्णोद्धार से इस पिछड़े इलाके में लगभग हजारों युवाओं को रोजगार व लाखों किसान परिवारों के आय में वृद्धि होगी जो सामाजिक एकीकरण के दृष्टिकोण से मील का पत्थर साबित होगा। के के मिश्रा प्रतिनिधि