पीडी के अभद्रता से नाराज पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट- मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर। सोमवार को सेमरियावां ब्लाक मुख्यालय पर सवाल पूछने पर पत्रकारों से परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार यादव द्वारा अभद्रता किये जाने से नाराज़ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत शुक्ला के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि सोमवार को परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार यादव खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में बैठे थे पत्रकारों को जानकारी मिली कि वह आवास प्लस का सत्यापन करने आये हैं। जब पत्रकारों ने इस संबंध में जानकारी चाही तो वह भड़क गए। तथा पत्रकारों के साथ अभद्रता की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से परियोजना निदेशक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मु. अदनान, मु. परवेज़ अख्तर, महेन्द्र श्रीवास्तव, नूर आलम सिद्दीकी, तरीकत हुसैन सिद्दीकी, मु. नफीस सिद्दीकी, विनोद कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।