राहुल श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

गोरखपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नई दिल्ली पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देश व केंद्रीय कार्य समिति के अनुमोदन पर मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने राहुल कुमार श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का मीडिया प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गोरखपुर बस्ती मंडल का प्रभारी मनोनीत किया है।

राहुल श्रीवास्तव के मनोनयन पर सभी पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी साथ ही राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि, “कायस्थों को एक होने की जरुरत है। पढ़ा लिखा वर्ग होने के बावजूद राजनैतिक पार्टियां कहीं न कहीं कायस्थों की उपेक्षा करती है जबकि ऐसा करना गलत है। कायस्थ को एक होकर अपनी शक्ति का एहसास कराना होगा। पढ़े लिखे लोग अगर राजनीति में आये तो देश की तस्वीर बदल सकती है। हमारे आराध्य भगवन चित्रगुप्त की प्रेरणा से कायस्थ महासभा और इसके हर एक साथी सदस्य के लिये हर वक्त कार्य करूँगा और संगठन को और आगे ले जाने का कार्य करूँगा।”