सेमरियावां,संतकबीरनगर।
तरीकत हुसैन सिद्दीकी
मंगलवार को सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के भंगुरा अहिरानी में समाजवादी पार्टी के
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन यकिया गया। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की गई।

सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव भंगुरा अहिरानी में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष मु. अहमद की अगुवाई में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी द्वारा निर्देशित युवा और आम जनता से सम्बंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बेरोजगारी,अशिक्षा, निजीकरण, मंहगाई, छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध, किसान समस्याओं आदि के विषय में मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार किया गया।
यह कार्यक्रम सेक्टर प्रभारी युवा साथी राजेश चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्य जिला पंचायत मुहम्मद अहमद, जिला सचिव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद फिरोज़ अशरफ़,ब्लाक अध्यक्ष मोशीर अहमद,युवजन सभा के ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद सलमान, आदि ने सम्बोधित किया,इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान जुल्फिकार अहमद भुट्टो, प्रधान खुर्शीद अहमद, प्रधान अहमद हुसैन,वसीम अहमद,अबरार अहमद,अब्दालुलहक, मोहम्मद हुसैन, शमीम अहमद,अखलाक अहमद, शर्मा जी,शब्बीर अहमद अनिल कुमार, शैलेश कुमार, सुरेश मौर्य,झीनक,नसीम अहमद आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।