संतकबीरनगर
हिस्ट्रीशीटर चोरी की मोटर साइकिल व 01 अदद अवैध चाकू 100 अदद अवैध नशीली गोली के साथ गिरफ्तार

थानाध्यक्ष महुली द्वारा तिनहरी पुलिया के पास से 01 अदद मोटरसाइकिल हीरो (स्पेंड़र आई स्मार्ट) चोरी की, 01 अदद अवैध चाकू व 100 अदद नशीली गोली व साथ हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह पुत्र जनार्दन सिंह निवासी पिपरा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध थाना हाजा पर बरामदगी के अनुसार मु0अ0सं0 10 / 2021 धारा 41 / 411 / 420 / 467 / 468 / 471 भादवि व मु0अ0सं0 11 / 2021 धारा 8 / 21 NDPS Act मु0अ0सं0 12 / 2021 धारा 4/ 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण¬
01- सूरज सिंह पुत्र जनार्दन सिंह निवासी पिपरा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी –
01 – 01 अदद मोटरसाइकिल हीरो (स्पेंड़र आई स्मार्ट) रजिस्ट्रेशन नंबर UP 53 BN 8887 चोरी की ।
02 – 01 अदद अवैध चाकू ।
03 – 100 अदद नशीली गोली ।
विवरण ¬
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर महोदय के द्वारा वांछित एवं संक्रिय अपराधियों व जमानत में बाहर हुए आये हुए शातिर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 09.01.2021 को तितहरी पुलिया के पास थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व हमराहीगणों द्वारा हिस्ट्रीशीटर उपरोक्त को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है तथा उक्त अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू, 100 अदद अवैध नशीली गोली, 01 अदद मोटर साइकिल हीरो स्पेलंडर आई स्मार्ट रजिस्ट्रेशन नंबर UP 53 BN 8887 चोरी बरामदी हुई है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे पास जो नशीली गोली है वह मैं नाथनगर बाजार में ले जाकर बेचने जा रहा था परन्तु आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया । मोटर साइकिल के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह गाड़ी चोरी की है जिसे मैंने दिनांक 04.01.2021 को अपने साथी मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी गायघाट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के साथ मिलकर सरकारी अस्पताल ऊरवा बाजार जनपद गोरखपुर के परिसर से चुराया था । मोटर साइकिल की पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट हम लोगों ने बदल दिया है जिसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर UP 53 BN 8827 है । उक्त वाहन के समबन्ध में थानाध्यक्ष ऊरवा बाजार जनपद गोरखपुर से जरिए दूरभाष संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त गाड़ी दिनांक 04.01.2021 को ऊरवा बाजार के परिसर से चोरी हुआ है जिसके संबन्ध में मु0अ0सं0 07 / 2021 धारा 379 भादवि थाना ऊरवा बाजार में पंजीकृत है । अभियुक्त द्वारा अपने साथी मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के साथ मिलकर जनपद बस्ती, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, व आसपास के जनपदों से मोटर साइकिल चोरी करने के साथ-साथ नशीली दवाई बेचने की बात स्वीकार किया गया व उससे अर्जित धन से शौक पूरी करने की बात स्वीकार किया गया ।
सफल अनावरण –
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 04.01.2021 को जनपद गोरखपुर के ऊरवा बाजार अस्पताल परिसर से चोरी की गई मोटर साइकिल जिसके संबन्ध में थाना ऊरवा बाजार पर मु0अ0सं0 07 / 2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण हुआ।
गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर का आपराधिक इतिहास –
01- मु0अ0सं0 734 / 2016 धारा 411 / 392 / 34 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
02- मु0अ0सं0 1258 /2016 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
03- मु0अ0सं0 762 /2016 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर।
04- मु0अ0सं0 निल/ 2016 धारा 411/ 414 / 420 467/ 468 / 471 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर।
05- मु0अ0सं0 232 /2016 धारा 385 /507 भादवि थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
06- मु0अ0सं0 913 /2016 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
07- मु0अ0सं0 465 / 2017 धारा 379 भादवि थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर ।
08- मु0अ0सं0 959 / 2017 धारा 41/411 भादवि थाना धनघटा जनपद जनपद संतकबीरनगर ।
09- मु0अ0सं0 293 /2017 धारा 392 भादवि थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर।
10- मु0अ0सं0 921 / 2017 धारा 379 भादवि थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
11- मु0अ0सं0 1542 / 2017 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर
12- मु0अ0सं0 322 / 2018 धारा 41/411/413 /420/467/468/471 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर
13- मु0अ0सं0 102 /2019 धारा 379 भादवि थाना खजनी जनपदगोरखपुर
14- मु0अ0सं0 243 /2019 धारा 41/411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
15- मु0अ0सं0 84 / 2020 धारा 188 / 269 / 271 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
16- मु0अ0सं0 07 /2021 धारा 379/411 थाना ऊरवा बाजार जनपद गोरखपुर ।
17- मु0अ0सं0 10 / 2021 धारा 41/411/420/467/468/471 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर
18- मु0अ0सं0 11 / 2021 धारा 8/21 NDPS Act थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
19- मु0अ0सं0 12 / 2021 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर।
नोट- उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आस-पास के जनपदों में भी अभियोग पंजीकृत है अभियोग के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है ।