सरौली चहरूम में श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

रिपोर्ट :- प्रदीप अग्रहरी
संतकबीरनगर / कांटे :- ब्लॉक क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम सभा सरौली चाहरुम में महाकालेश्वर महादेव मंदिर पे श्री रूद्र चंडी महायज्ञ का कार्यक्रम रविवार को समापन हुआ। महायज्ञ भारत गौरव मिशन के तत्वाधान में किया गया। जिसमें 1 जनवरी शोभायात्रा निकाली गई जिसमें तक सुबह 10 बजे से 1 बजे तक रामलीला का व दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक प्रवचन 5 बजे से 6 बजे तक आरती रात 8 बजे से 12 बजे तक रासलीला का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम 1 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक किया गया। जिसमें रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दूर दूर से लोग आकर श्री रूद्र चंडी महायज्ञ का प्रसाद ग्रहण किए जिसकी कथावाचक परम पूज्य बाल विदुषी मधु कृष्ण प्रिया जी के प्रवचन से सभी श्रोताओं में उत्साह दिखा।

जिसमें जय अंबे केला सप्लायर के मालिक शिव पलटन ने वृंदावन धाम से आए सभी महाराज जी को कंबल ओढ़कर सम्मानित किया और लोगों ने शिव पलटन की प्रशंसा की जिसमे दूर दूर से आए सभी श्रोता ने सरौली ग्राम सभा की प्रशंसा करते हुए प्रसाद ग्रहण किए जिसमें अजय पांडेय, चंदन पाण्डेय, प्रधान प्रत्याशी रामपाल यादव, अंगद प्रसाद गुप्ता, ग्राम समाजसेवी रंजीत कुमार गुप्ता, परमात्मा प्रसाद, शोविंद, शिव सागर गुप्ता, सिंटू पांडेय, अवधेश रामसिंह यादव, सोनू यादव, चंद्रप्रकाश मौर्य, रमेश चौधरी, अवधेश चौधरी, उमेश गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।