
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
संत कबीर नगर बघौली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत उड़सरा कोमल प्रसाद की 32 वर्षीय बहन रंजीता 05/01/2021के आकस्मिक निधन पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्म देव प्रियदर्शी सहित बसपा के अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उनके घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
उक्त जानकारी उड़सरा निवासी शाहजहाँ गर्लस इन्टर कॉलेज एवं एम एस एकेडमी के प्रबंधक युवा बसपा नेता मास्टर अब्दुल मतीन खान ने दी।
उन्होने बताया कि कोमल प्रसाद की 32 वर्षीय बहन रंजीता के पेट में अचानक दर्द होने से उनका आकस्मिक निधन हो गया।
खबर पाकर लोकप्रिय बसपा जिला अध्यक्ष अपने साथियों के साथ कोमल प्रसाद के घर पहुंचे।
उन्होंने मृत्यु आतमा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूरे परिवार को संतावना दिया।
उनके साथ उड़सरा निवासी युवा बसपा नेता मास्टर अब्दुल मतीन खान, अमित चौधरी, कुलदीप मिश्रा, भुपेन्द्र सिंह, अभिषेक राव, राम वृक्ष, अदि नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।