संतकबीरनगर
मिशन शक्ति / एन्टीरोमियो चेकिंग चला अभियान

दिनांक 06.01.2021 को जनपद संतकबीरनगर के समस्त थानों की एन्टीरोमियों टीमों द्वारा के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाजारों / सार्वजनिक स्थानों स्कूल / कॉलेजों / धार्मिक स्थानों / प्रमुख चौराहों / बस स्टैण्ड पर एन्टी रोमियो चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना वजह घूमने वाले लडकों / शोहदों की चेकिंग की गई । एण्टीरोमियों टीमों द्वारा अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव / कस्बों के स्कूलों / कॉलेजों में जाकर बालिकाओं / महिलाओं से उनकी सुरक्षा के संबन्ध मे वार्ता की गई व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा संबन्धित एप्प / 112 / वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 / यूपी कॉप / 181 / पुलिस कंट्रोल नंबर 112 चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 के बारें में जानकारी देकर थाने के मोबाइल नम्बरों से अवगत कराया गया ।