केन्द्र प्रदेश की भाजपा सरकारें किसान मजदूर गरीब बुनकर व्यापारी नौजवान विरोधी – मुहम्मद इसहाक अंसारी
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
एक महीने से पूरे देश में किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहे किसानों पर अत्याचार कर रही है केन्द्र की भाजपा सरकार- पूर्व सांसद सुरेन्द यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद इसहाक अंसारी द्वारा ग्राम सभा पजेठी एवं तरकुलवा में समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसके तहत किसानों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाया गया किसान विरोधी बिल के खिलाफ नाराज़गी जताई।
और किसान विरोधी तीनों कानूनों को रद करने की सरकार से मांग की।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से श्री मुहम्मद इसहाक अंसारी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लाया गया तीनों कानून पूरी तरह किसान विरोधी और पूजी पतियों को लाभ देने वाला है। जिसकी हम कड़े शब्दों में निन्दा करते हैं और किसान विरोधी काले कानूनों को रद करने की मांग करते हैं।

आगे श्री अंसारी ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि यह केन्द्र और प्रदेश की सरकारें पूजी पतियों के हाथों को मजबूत करने और किसानों मजदूरों गरीबों बुनकरों व्यापारियों नौजवानों के हाथों से रोजगार छीनने का काम कर रही है।