एसपी दफ्तर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि, लगाई इंसाफ की गुहार
संतकबीरनगर के के मिश्रा :- जिले के धर्मसिंहवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने एसपी डॉ कौस्तुभ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि एसपी दफ्तर पहुंचे धर्मसिंहवा क्षेत्र के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वारिस अली ने गाँव निवासी वीरेंद्र पांडेय नाम के व्यक्ति के खिलाफ ये आरोप लगाते हुए एसपी डॉ कौस्तुभ को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है कि गाँव निवासी व्यक्ति वीरेंद्र पांडेय आये दिन उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपमानित करते हैं और पैसे के लिए धमकाते है, उनके द्वारा आये दिन उन्हें ये धमकी दी जाती है कि फर्जी मुकदमे में फंसाकर उनकी स्वच्छ छवि को धूमिल कर दी जाएगी। पूरे मामले पर पीड़ित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वारिस अली ने एसपी डॉ कौस्तुभ को लिखे पत्र में इस बात का भी आरोप लगाया है कि गाँव निवासी वीरेंद्र पांडेय उनकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत का भी प्रयास कर चुके हैं जिसकी शिकायत किये जाने से वो खार खाये बैठे हैं और धमकी दे रहे हैं। कि अगर मेरे ऊपर मुकदमा हुआ तो तुम्हारे खिलाफ किसी एससी को आगे कर हरिजन बनाम सवर्ण का मुकदमा दर्ज करवा दूंगा और तुम्हारा जीना हराम कर दूंगा,