सपा कार्यकर्ता 23/12/2020 को मनायेंगे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस – गौहर अली खां

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 118 वां जन्म दिवस समारोह किसान दिवस के रूप में 23/12/2020 दिन बुधवार को दिन में 10 बजे जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद संत कबीर नगर पर जिला अध्यक्ष गौहर अली खां की अध्यक्षता में मनाया जायेगा।

उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव राजमन यादव ने दी।
इस अवसर पर जिला समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारी,पूर्व सांसद, विधायक,/पूर्व विधायक,विधान सभा क्षेत्रों के पूर्व प्रत्याशी, विधान सभा क्षेत्रों के अध्यक्ष,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य,/पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख,/ पूर्व ब्लाक प्रमुख, फ्रन्टल एवं प्रकोष्टों के सभी पदाधिकारी, सभी ब्लाक अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष,समस्त पदाधिकारी,
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद एवं नगर पंचायतों के प्रत्याशी, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को समय से पहुंचने की अपील की गयी है।