बरदहिया बाजार सहित जिला के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में चला कोविड जांच अभियान
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में खलीलाबाद शहर की मशहूर कपड़ा मंडी बरदहिया बाजार में हुई वैश्विक महामारी करोना की जाँच 320 लोगों की जाँच में कोई भी पाजटिव मरीज नहीं मिला।

वहीं बखिरा मेहदावल स्तिथि हामिद क्लीनिक बखिरा अंशिका हास्पिटल, निशा हास्पिटल, संध्या हास्पिटल,में भी कोविड जांच अभियान चला। 87 लोगों की जाँच की गयी जिसमें 04 पाजटिव मरीज पाये गये।

पूछे जाने पर डाक्टर मुबारक अली ने बताया कि पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोगों को और भी विशेष सावधानी बरतते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
और सरकारी गाइड लाइन का पालन करना अति आवश्यक है लोगों को सामाजिक दूरी बनाये रखना चाहिए और मास्क का प्रयोग भी करना जरूरी है इन्हीं सब सावधानियों से करोना जैसी विश्वक महामारी से बचा जा सकता है।