जिला के निजी अस्पतालों एवं निजी विद्यालयों में चल रहा है कोविड जांच अभियान

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में जिला में बघौली दो निजी विद्यालयों (जी आर एकेडमी) एवं (जी जी यू आई सी) में 105 लोगों की वैश्विक महामारी करोना की जाँच की गयी जिसमें कोई भी करोना पाजटिव मरीज नहीं पाया गया।

वहीं जिला के मशहूर स्पर्श अस्पताल में भी कोविड जांच अभियान के तहत 133 लोगों की जाँच की गयी जिसमें 03 करोना पाजटिव मरीज मिलते ही अस्पताल को सील करने का आदेश दे दिया गया है।

वैश्विक महामारी करोना को देखते हुये जिला के विभिन्न विद्यालयों अस्पतालों सार्वजनिक स्थानों पर सघन कोविड जांच अभियान चलाया जा रहा है वहीं करोना से बचाव के लिए सरकारी गाइड लाइन के अनुसार रहने को भी बताया जा रहा है।