सन्तकबीरनगर / कुरेश अहमद सिद्दीकी

आज दिनांक 19.12.2020 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ द्वारा जनता मे सुरक्षा भावना को बढ़ाने के दृष्टिगत मय आवश्यक पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत मेहदावल बाईपास, मधुकुंज चौराहा सर्राफा बाजार, गोला बाजार आदि स्थानों पर पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों व आम नागरिक से सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा व्यापारियों से उनके समस्याओं के बारे में जानकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । कोविड-19 के दृष्टिगत लोगों को मास्क का प्रयोग

करने,सामाजिक दूरी का पालन करने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने व अनावश्यक रुप से घर से बाहर ना निकलने हेतु लोगों को जागरुक किया गया । गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद गयादत्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद मनोज कुमार पांडेय मय आवश्यक पुलिस बल उपस्थित रहे ।
