संतकबीरनगर/ कुरेश अहमद सिद्दीकी
जनपद मे शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन
आज दिनांक 19.12.2020 पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन मे रिजर्व पुलिस लाइन मे जनपद मे शांति व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण हेतु जनपद के उपनिरीक्षकगणों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया, जसमें उ0नि0 हरेश तिवारी द्वारा दं0प्र0सं0 की धारा 106 से 124 तक के कानूनी प्राविधानों को अच्छी तरह से समझाया गया व इन धाराओं के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक जानकारी दी गयी, जिससे जनपद में लोक व्यवस्था, शांति व्यवस्था को प्रभावी रुप से कायम किया जा सके ।