बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर / कुरेश अहमद सिद्दीकी
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 729 / 2020 धारा 363 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता सुराजुद्दीन पुत्र गफ्फार निवासी उमरिया बाजार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 10.12.2020 को वादिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, महिला अपराध की संवेदनशीलता के तहत आज दिनांक 19.12.2020 को धनघटा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।