ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर कमला प्रसाद चौधरी ने स्वास्थ्य शिविर का किये उद्घाटन….


मैक सेवा संस्थान द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी
संतकबीरनगर / आज डॉक्टर कमला प्रसाद चौधरी के देखरेख में डॉ प्रमोद कुमार आर्य के सहयोग से ग्राम प्रधान छेदीलाल प्रतिनिधि इंसान अली द्वारा फीता काटकर के मैक सेवा संस्थान द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित श्यामलाल, बाल केश, मजीबुल्लाह, सिद्धू ,मुख्तार अली , डॉ प्रमोद कुमार आर्य नीरज कुमार शर्मा, एम०ए०हाशिम ,डॉ बलवंत साहनी, व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

शिविर में हृदय रोग, पेट रोग, कान से संबंधित साठिका गठिया रोग के मरीजों का उपचार हेतु भारी संख्या में आए हुए शिविर में मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया शिविर में आए हुए मरीजों को कोरोना वायरस से बचने के सुझाव व उपाय भी बताए गए एवं तमाम नई प्रकार की बीमारियों से बचने के भी उपाय बताए गए शिविर में मुख्य रूप से आए हुए मरीज श्यामलाल, मोतीलाल, लालमति, फूलमती कैलाशपति, इंद्रावती, मजीबुल्लाह, मोतीलाल इत्यादि मरीज देखे गए।