करोना योद्धाओं द्वारा कड़ाके की ठंड में भी लगातार चल रहा है कोविड जांच अभियान….
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में बरदहिया बाजार सहित ग्राम सभा सियरासांथा में की गयी करोना जांच 297 लोगों में कोई भी करोना पाजटिव मरीज नहीं मिला।

जिला में लगातार चल रहा कोविड जांच अभियान में डाक्टर मुबारक अली अपनी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ करोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं कड़ाके की ठंड में भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए करोना योद्धाओं ने सघन जांच अभियान जारी रखा है।

प्रतिशठानों बाजारों चौराहों निजी अस्पतालों विद्यायालयों तथा विशेष रूप से भीड़ भाड़ वाली जगहों पर लगातार प्रति दिन अपनी टीम के साथ जांच अभियान में लगे रहे डाक्टर मुबारक अली ने कहा कि हम तो अपना काम कर रहे हैं और चाहते हैं कि जिले से जल्दी से जल्दी इस वैश्विक महामारी से निजात दिला सकें।

मगर लोगों को भी सरकारी गाइड लाइन के अनुसार शोसल डिस्टेन्सिग का पालन सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग तथा साबुन से हाथ धुलने की आदत डालनी होगी।
जांच टीम में
(एल टी) मनोज श्रीवास्तव, राजिव, (सी एच ओ) अनुपम, दिव्या मौर्या भी शामिल रहे।