राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 14/12/2020 को किसान विरोधी बिल के खिलाफ सपाई देंगे धरना – गौहर अली खां

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्तिथि खलीलाबाद तहसील डाक बंगला के सामने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कोविड 19 के नियमों के तहत शोसल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए दिनांक 14/12/2020 दिन सोमवार को शांतिपूर्वक धरना देंगे।देंगे।

जिसमें जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विधान सभा छेत्रों के पूर्व प्रत्याशी विधान सभा अध्यक्ष समस्त संगठनों एवं जिला प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख पूर्व ब्लाक प्रमुख नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका नगर पंचायत एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं से दिन 11 बजे समय से पहुंचने की अपील की गयी है।