जिला के विभिन्न विद्यालयों में चल रही है सघन कोविड जांच अभियान
संतकबीरनगर / कुरेश अहमद सिद्दीकी
आज दिनांक 12/12/2020 को जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में जिला के विभिन्न विद्यालयों में चल रही सघन कोविड जांच अभियान के तहत महर्षि वाल्मीकि विद्या पीठ इन्टर कॉलेज भैंसाटिकर हैंसर बाजार संत कबीर नगर में वैश्विक महामारी करोना की जांच हुई।
वहीं खलीलाबाद शहर स्तिथि मौलाना आजाद इन्टर कॉलेज एवं ब्लोमिंग बड्स इन्टर कॉलेज में 303 छात्र छाताओं सहित विभागीय लोगों की जाँच की गयी जिसमें कोई भी कोविड मरीज नहीं पाया गया।

तीनों विद्यालयों में कोई भी कोविड मरीज ना मिलने से संतुष्ट डाक्टर मुबारक अली ने कहा कि वैसे तो जिला में कोविड मरीजों की संख्या काफी हद तक कम हो गई है मगर विशेष कर विद्यालयों और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर शोसल डिस्टेन्सिग का पालन एवं सामाजिक दूरी मास्क पहनना बहुत ही अवश्यक है।

करोना योद्धा के तौर पर अपनी टीम के साथ जांच अभियान में जुटे डाक्टर मुबारक अली ने कहा कि कोविड जांच में लगी स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम करोना योद्धा के तौर पर काम रही है।
खास तौर से टीम इस प्रकार है।
(एल टी) मनोज श्रीवास्तव, राजिव,
(सी एच ओ) अनुपम, दिव्या मौर्या