मुकदमा और गिरफ्तारी से निडर सपाइयों ने किसान बिल के खिलाफ निकाली किसान पद यात्रा
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
खलीलाबाद विधान सभा के अंतर्गत किसानों के समर्थन में एवं किसन विरोधी बिल के खिलाफ जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में समाजवादि पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाली किसान पद यात्रा।
पद यात्रा रौरापार से आरम्भ हो कर परसपुर दुल्हीपार घटरमहां गोरयाभार भिउरा कटाई चौराहा होते हुए मझगावां बाजार में समाप्त हुई।
पद यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव वरिष्ठ नेता राम दरस यादव वरिष्ठ नेता कोमल यादव जिला उपाधय्क्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया मुहम्मद अहमद जिला सचिव शेष नाथ यादव आलोक यादव सोनू अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ राम सुरेश चौरसिया अध्यक्ष यूथ बिर्गेड अजीम खान हनुमान कन्नौजिया राहुल यादव बादल एवं अन्य नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।

वहीं धन्घटा विधान सभा के अंतर्गत पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान के नेतृत्व में किसान पद यात्रा नाथ नगर बाजार से महुली चौराहा तक निकाली गई।
पद यात्रा में मुख्य रूप जिला महासचिव राजमन यादव जिला सचिव राम निवास यादव फारूक खान विधान सभा अध्यक्ष जय राम यादव अध्यक्ष युजन सभा रामा यादव अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ असद महताब ब्लाक अध्यक्ष हैंसर अनिल यादव राजिव यादव किशन मिश्रा जबीउल्लाह कमलेश मास्टर शैलेन्द्र यादव जवाहर यादव एवं अन्य नेता कार्यकर्ता शामिल हुये।
वहीं धन्घटा विधान में ही पौली ब्लाक के अंतर्गत शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लाल जी प्रसाद के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में किसान पद यात्रा निकाली गई।
जिसमें पूर्व जिला सचिव बालेन्दू यादव विधान सभा उपाध्यक्ष बाबू लाल यादव ब्लाक अध्यक्ष पौली इरशाद अहमद आदि नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।

मेहदावल विधान सभा के अंतर्गत भी पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांत पप्पू निशाद के नेतृत्व में सैकड़ों मोटर साइकिल से किसान पद यात्रा निकाली गई नौलखा चौकी से ढोड़या होते हुए बरर्ईपुर हरपुर मध्ई पुर करमैनी से हुते हुए मेहदावल में समाप्त हुई।
जिसमें विशेष रूप से पूर्व महासचिव अनवारूल हक विधान सभा महासचिव ओंकार यादव अमरेन्द्र यादव चन्द्र भान निषाद राम अवतार यादव अर्जुन यादव एवं अन्य नेता कार्यकर्ता शामिल हुये।