कंप्यूटर आज की बुनियादी ज़रुरत है- जफ़र अहमद ख़ान
नवेद आलम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।


आमना मुसलिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, बहरामपुर , गोरखपुर में आमना कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के उद्घाटन समारोह में कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए एम एस आई इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य जफ़र अहमद ख़ान ने कहा की कंप्यूटर आज की बुनियादी ज़रुरत है| कार्यक्रम के संयोजक/ कंप्यूटर ट्रेनर ताहिर अहमद ख़ान ने कंप्यूटर एजुकेशन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्कूल की छात्राओं के साथ-साथ बाहरी छात्र/छात्राओं को भी प्रवेश दिया जाएगा, उनका विवरण स्कूल ऑफिस से मिल जाएगा.
आमना मुसलिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या फ़िज़ा अंजुम अब्बासी ने सभी आगंतुकों का शुक्रिया अदा करते हुए कामयाबी की दुआ की|उन्हॊने आगे की रूप रेखा पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबन्धक , समिति के अध्यक्ष, मुर्तुजा हुसैन मेमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य मो सिद्दिक, कलिमुल हक़, जावेद अहमद, राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शमशाद , गजाला परवीन, अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ गोरखपुर के मण्डल अध्यक्ष नवेद आलम , मीडिया प्रभारी मो आज़म, हिदायतुल्लाह चौधरी, उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी सदस्य मो महशर , आदि लोग उपस्थित रहे।