किसान आंदोलन घरों से निकलने से पहले गिरफ्तार किए गए जिला अध्यक्ष सहित सपा नेता कार्यकर्ता…
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला अध्यक्ष गौहर अली खां सहित तमाम सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को शासन के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने उनके घरों से ही गिरफ्तार कर के नजर बंद कर दिया गया।
जिला अध्यक्ष गौहर अली खां को सेमरियावां स्थित उनके आवास से गिरफ्तार करके दुधारा थाना ले जाया गया।
वहीं जिला पंचायत सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष सपा मुहम्मद अहमद एवं जिला सचिव सैय्यद फिरोज अशरफ को भी उनके घरों से गिरफ्तार कर दुधारा थाना ले जाया गया।

किसान विरोधी बिल के खिलाफ किसान आंदोलन में सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ शामिल होने होने जा रहे जिला उपाध्यक्ष सपा प्रदीप सिंह सिसोदिया को भी कोतवाल खलीलाबाद एवं तामेशवर नाथ चौकी इंचार्ज ने मय फोर्स कोनी नौरंगिया स्तिथि उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।


वहीं पुलिस प्रशासन को चमका दे कर खलीलाबाद शहर की सड़को पर सपा आंदोलन कारियों को भी बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया जिसमें पूर्व सांसद सुरेन्द यादव जिला उपाध्यक्ष के डी यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव पूर्व प्रत्याशी जय राम पांडेय पूर्व क्षात्र संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव रामा यादव अजीम खान शमशाद अहमद सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके गाड़ियों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया।

पुलिस लाइन में भी गिरफ्तार किए गए सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी बिल के खिलाफ एवं शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।