किसान आंदोलन में किसान विरोधी बिल के खिलाफ शामिल है युवा संघर्ष कमेटी- इजहार अहमद शाह

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
युवा संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इजहार अहमद शाह ने किसान विरोधी बिल के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का निर्णय किया है।
इजहार शाह ने कहा कि आज देश का किसान ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ से उसको अपना भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।
और सरकार किसान विरोधी बिल के माध्यम से उद्योग पतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है और किसानों को अमीरों का गुलाम बना कर मजदूरी करने पर मजबूर कर रही है।
जो देश का किसान और देश की आम जनता हर्गिज नहीं होने देगी कि किसानों की खेती को अमीरों की आमदनी का जरिया बनाया जाए।

श्री शाह ने आगे कहा कि हम और हमारा संगठन उस समय तक किसान भाइयों के साथ खड़ा रहेगा जब तक सरकार किसानों को संतुष्ट नहीं कर देती चाहे किसान विरोधी बिल सरकार को वापस ही कियूं न लेना पड़े।
और 08/12/2020/ को भारत बंद आंदोलन में हम किसानों के साथ शामिल रहेंगे।