खलीलाबाद के विभिन्न स्कूलों में हुई कोविड 19 की जांच….

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज खलीलाबाद संत कबीर नगर शहर के विभिन्न स्कूलों में 225 लोगों की कोविड 19 की जाँच हुई।
उक्त जानकारी सवस्थय विभाग की अपनी टीम के साथ जांच अभियान में जुटे जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली ने दी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक स्थानों, निजी अस्पतालों, स्कूलों,आफिसों, वृद्धा आश्रमों,भीड़ भाड़ वाली दुकानों खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले रेल यात्रियों, एवं भीड़ भाड़ वाली जगहों देहात के चौराहों बाजारों में लागातार कोविड 19 का सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जाँच करके इस वैश्विक महामारी से ग्रेसित लोगों को आसानी से पकड़ा जा सके और जल्द से जल्द इस महामारी पर काबू पाया जा सके।
श्री डाक्टर मुबारक अली ने जिला में लापरवाही करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार लोगों को रहना चाहिए मास्क और शोसल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए सावधान रहने की जरूरत है।
जिससे खुद भी बचा जा सके और लोगों के साथ साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखा जा सके।
इस जांच अभियान में डाक्टर मुबारक अली के साथ उनकी टीम का बहुत बड़ा योगदान रहता है।
टीम इस प्रकार है (एल टी) मनोज श्रीवास्तव, आनंद जी मिश्रा, राजिव हर्ष श्रीवास्तव, (सी एच ओ) अनुपम, दिव्या मौर्या, उपस्थिति रहे।