इटावा
इटावा पुलिस द्वारा थाना लवेदी क्षेत्रान्तर्गत मिले युवती के शव की गुत्थी को सुलझाते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार ….

अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना लवेदी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा युवती के शव की गुत्थी को सुलझाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया घटना का सफल अनावरण।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनाकं 21.11.2020 को थाना लवेदी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पहाडपुरा में वादी संजय कुमार उर्फ रिंकू पाल पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम पहाडपुरा थाना लवेदी द्वारा सूचना दी गयी कि उसकी बहन कु0 बेबी पुत्री राकेश कुमार सुबह शौच क्रिया के लिए गयी थी, जोकि घर वापस नही लौटी । जिसे काफी खोजने का प्रयास किया गया परंतु वह नहीं मिली। परिजनों की तहरीर के आधार पर दिनाकं 21.11.2020 को थाना लवेदी पर गुमशुदगी दर्ज की गयी । जिसके सबंधं में थाना लवेदी पुलिस निरन्तर युवती की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे ।
इसी क्रम में दिनाकं 24.11.2020 को थाना लवेदी पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम पहाडपुरा के तालाब में अज्ञात महिला का शव तैरता हुया दिखाई दिया है सूचना के आधार पर तत्काल उच्चाधिकारियों एवं थाना लवेदी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। पुलिस टीम द्वारा सब्जी चुनाव तो हेतु किए जा रहे प्रयास के क्रम में उक्त शव की शिनाख्त वादी द्वारा कु0 बेबी पुत्री राकेश कुमार (अपनी बहन) रूप में की गयी । जिसे पुलिस टीम द्वारा कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी। उक्त प्रकरण के सबंधं में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 110/20 धारा 364,302,201 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया एवं त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा एसओजी इटावा बताना लवेदी से 02 टीमों का गठन किया गया ।
गठित टीमों द्वारा विभिन्न साक्ष्यों को संकलित करते हुए आज दिनांक 26.11.2020 को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से की गई पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना को कारित करना स्वीकारा है |
गिरफ्तार अभियुक्त
1- टीनू उर्फ़ वेद प्रकाश पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना लवेदी जनपद इटावा |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
इटावा