अल्पसंख्यक शिक्षित बेरोजगारों को अभी तक नहीं मिली लोन की धनराशि – मजहर अली…

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
एक वर्ष पूर्व आवेदन कर चुके शिक्षित बेरोजगार युवक अल्पसंख्यक कार्यालय भटकने पर मजबूर।
उक्त बातें आल इन्डिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के जिला महासचिव मजहर अली ने जिलाधिकारी संत कबीर नगर को दिए गये पत्र के माध्यम से कहा।
उन्होंने कहा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वरा एक वर्ष पूर्व अल्पसंख्यक शिक्षित बेरोजगार हे तू अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से रोजगार देने के लिए आवेदन मांगा गया था जिसमें अनेकों अल्पसंख्यक शिक्षित बेरोजगारों ने आवेदन भी किया है मगर एक वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी को लोन की धनराशि नहीं मिली।
श्री मजहर अली ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी संत कबीर नगर से मांग की है कि अल्पसंख्यक शिक्षित बेरोजगारों को अति शीघ्र लोन की धनराशि उपलब्ध कराई जाये।
जिससे अल्पसंख्यक शिक्षित बेरोजगारों को जल्द से जल्द रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके।
वहीं अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने माना कि आवेदन लिया गया है और वह स्वीकृत भी हो गया है मगर अभी तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से पैसा ही नहीं आया है।