खाद्य विभाग ने सब्जियों की जांच, लिए नमूने

गोरखपुर ब्यूरों। हरी सब्जियों में केमिकल मिलाकर बेचने वालों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि विभाग ने महेवा सब्जी मंडी में दल बल के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह के नेतृत्व में टीम ने सब्जियों की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने दो परवल और एक बैगन के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला के लिए भेजा गया।
अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खाद एवं सुरक्षा आयुक्त खाद्य एवं सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर टीम ने महवा मंडी में सघन जांच अभियान चलाया गया जांच के दौरान तीन नमूने भी लिए गए और व्यापारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह केमिकल युक्त सब्जियों को ना बेचे। अगर किसी के यहां सब्जियों में केमिकल की मात्रा पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । निरीक्षण के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूचित प्रसाद नत्थू कुशवाहा समेत अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।