संतकबीरनगर

जनपद सन्तकबीरनगर प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के साथ मनाई गयी दिपावली
आज दिनांक 14.11.2020 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सन्तकबीरनगर में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती अक्टूबर – 2018 के अन्तर्गत जनपद सन्तकबीरनगर में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के साथ पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा दीपावली पर्व के पावन अवसर पर दीप प्रज्वलन कर समस्त रिक्रूट आरक्षियों को मिष्ठान का वितरण किया गया व दिपावली की शुभकामनाएं दी गयी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पंकज त्रिपाठी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव सहित आरटीसी मेजर, प्रशिक्षकगण व अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।