संतकबीरनगर
यातायात जागरुकता माह के दृष्टिगत ट्रैफिक पुलिस व सिविल पुलिस के जवानों को प्राथमिक चिकित्सा के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया

दिनांक 14.11.2020 को मेहदावल बाईपास चौराहे पर स्थित यातायात कार्यालय में कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य दिशा निर्देशों का पालन करते हुए यातायात पुलिस, सिविल पुलिस व होमगार्ड्स के जवानों को संयुक्त जिला चिकित्सालय सन्तकबीरनगर के *चिकित्सक डा0 श्वेतांक सिंह* द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया । इस मौके पर *प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र*, यातायात पुलिस के एचसीपी जगदम्बा गुप्ता, एच0सी0पी0 अनिल शर्मा, एच0सी0पी0 भोला प्रसाद एच0सी0पी0 नन्द लाल, का0 कृष्णानन्द पाण्डेय व यातायात पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।