बसपा नेता अब्दुल अजीम ने दी जनपद वासियों को दीपावली की बधाईयां

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने समस्त जनपद वासियों को एकता और अखंडता का संदेश देने वाले पावन पर्व दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी हैं।
श्री अजीम ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व पूरी दुनिया को भाई चारा और एकता का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर जलने वाला हर दीपक आपके जीवन को जगमगा दे।
श्री अजीम ने आगे कहा कि वर्ष में एक बार आने वाले इस विशेष पर्व दीपावली में लोगों को चाहिए कि जियादा से जियादा गरीबों आसहायों के घरों में दिपक जला कर उनके बच्चों में मिठाइयां बांट कर गरीबों को भी इस पावन पर्व में कमी एहसास ना होने दें।
एक बार फिर युवा बसपा नेता ने पूरे देश प्रदेश और जनपद वासियों को दीपावली के पावन पर्व की बधाईयां शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी।