इटावा
इटावा पुलिस द्वारा दिनांक 02.11.2020 को थाना भरथना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की घटना का सफल अनावरण 03 गिरफ्तार

दिनांक 02.11.2020 को थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त गमछा सहित गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02.11.2020 को थाना भरथना पुलिस को भरथना- ऊसरहार मार्ग से नगला जलाल जाने वाले रास्ते पर अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना के आधार पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गई । शव की शिनाख्त विष्णू पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मंगूपुर थाना भरथना द्वारा अपने पिता वीरेन्द्र सिंह उर्फ हाकिम सिहं के रूप में की गई एवं वादी की तहरीर के आधार पर थाना भरथना पर मु0अ0सं0 590/20 धारा 302 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त शव के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना द्वारा थाना भरथना से पुलिस टीम गठित कर प्रकरण के जांचोपरांत साक्ष्य संकलित कर कार्यवाही करते हुए ताबडतोड दविशे दी जा रही थी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा मतृक के तीनों लडकों को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि हमारे पिता के नाम पर कुल आठ बीघा जमीन थी जिसमें से 03 बीघा जमीन उनके द्वारा पहले ही बेच दी गई थी जिसके कारण गृह कलेश के चलते मृतक की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी एवं ढाई बीघा जमीन को अगस्त महीने में बेचा था जिसको लेकर हम लोगो ने पिता के साथ विवाद एवं मारपीट की जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई एवं हम लोगो ने पुलिस से बचने के लिए उनके शव को नगला जलाल जाने वाले रास्ते पर फेंक दिया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
- चन्द्रभान पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ हाकिम सिहं निवासी ग्राम मंगूपुर थाना भरथना जनपद इटावा
- गुड्डू उर्फ अरुण पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ हाकिम सिहं निवासी ग्राम मंगूपुर थाना भरथना जनपद इटावा
- विष्णु पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ हाकिम सिहं निवासी ग्राम मंगूपुर थाना भरथना जनपद इटावा
बरामदगी- - 01 गमछा ( हत्या में प्रयुक्त)
पुलिस टीम– निरी0 अनिल कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना, उ0नि0 दिनेश कुमार, का0 अनुराग कुमार, का0 राघवेन्द्र, का0 आजाद,का0 सरताज अहमद ।