किसानों की भूमि को शासन प्रशासन द्वारा जबरिया अधिग्रहण करने की कोशिश:
संतोष यादव (सन्नी)

गोरखपुर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
किसानों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ जिलाधिकारी गोरखपुर को लिखित शिकायती पत्र सौंपा।
वहीं काफी संख्या में किसानों ने बस्ती एम एल सी संतोष यादव (सन्नी भैय्या) को घुरिया पार स्तिथि उनके आवास पर पहुंच कर उनको भी अपनी समस्या से लिखित अवगत कराया
एम एल सी श्री संतोष यादव ने कहा कि किसान इस देश का अन्नदाता है मगर इस सरकार में गरीबों मजदूरों
किसानों बे रोजगारों के लिए इनके पास कुछ नहीं है।
उन्होंने किसानों की समस्या के समाधान का पूरा आश्वासन देते हुए कहा कि हम आपके हित की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे।
सहजनवां तहसील के अंतर्गत चकिया भीटी राउत सुथनी
ताल में स्थित किसानों की भूमि को शासन प्रशासन द्वारा जबरिया अधिग्रहण कराया जा रहा है जहाँ गोरखपुर महा नगर एवं अन्य नगरों के गंदे कोड़े को फेंका जायेगा।
जससे अनेकों गाँव के आस पास के तालाबों एवं पोखरों के जल प्रदूषित हो सकते हैं।
जो इन्सानों और पशुओं के लिए गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं।
वहीं किसानों का कहना है कि इस सरकार में वैसे ही रोजगार के लाले पड़े हैं।
हमारी जमीन चली जाने से किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच जायेंगे।