इटावा
इटावा पुलिस द्वारा टॉप- 10 हिस्ट्रीशीटर 145 ग्राम नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रंम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा थाना इकदिल से टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर को 145 ग्राम नशीला पाउडर सहित किया गिरफ्तार ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 04/05.11.2020 की रात्रि को थाना इकदिल पुलिस द्वारा कस्बा इकदिल में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गस्त की जा रही थी तभी एक व्यक्ति मौ0 खेडापति कस्बा इकदिल का तरफ से आ रहा था जोकि अचानक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा , पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को भागते देखकर संदेह हुआ तो पुलिस टीम द्वारा उसको आवश्यक बल का प्रयोग कर घेरकर पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति की पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से 145 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ । पुलिस टीम द्वारा पाउडर के संबंध में पुछताछ करने पर पकडे गये अभियुक्त द्नारा बताया गया कि वह नशीले पाउडर की खरीदफरोख्त करता है ।
उक्त गिरप्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 385/20 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.लालू उर्फ रियाजुद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज निवासी जूल्हा पुरी कस्बा इकदिल थाना इकदिल
आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 115/04 धारा 364ए भादवि
- मु0अ0सं0 207/07 धारा 25आर्म्स एक्ट
- मु0अ0सं0 210/08 धारा 302,201 भादवि व 3(2) एससी एसटी एक्ट
- मु0अ0सं0 460/08 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
- निल/12 धारा 41/102 सीआरपीसी 411,413 भादवि
- मु0अ0सं0 462/12 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट
- मु0अ0सं0 96/19 धारा 41/411 भादवि
- मु0अ0सं0 469/18 धारा 379 भादवि
बरामदगी– 145 ग्राम नशीला पाउडर ।
पुलिस टीम– मदन गोपाल गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना इकदिल, उ0नि0 श्री गीतम सिंह, का0 लखन, का0 प्रवेन्द्र सिहं ।
सोशल मीडिया सेल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
इटावा